फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना नक्शा पास कराए तीन काॅलोनियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्लाट के कागजात लेकर आए लोगों को प्रशासन ने वापस लौटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बिना नक्शा पास कराए बनाई तीन काॅलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते मौके पर लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


एसडीएम संजीव कुमार मंगलवार को पुलिस बल के साथ देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित बीबीपुर रोड पर पहुंचे और वहां बन रही तीन अवैध काॅलोनियों में प्लाट काटकर बनाई गई चारदीवारी, सीसी रोड, वहां लगे विद्युत पोल समेत अन्य निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इनके अलावा कई आधे अधूरे निर्माण कार्यों को भी गिरा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल के चलते कोई भी व्यक्ति विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। हालांकि कुछ लोग स्वयं द्वारा खरीदे गए प्लाट के कागजात लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। लेकिन अधिकारियों ने विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही कालोनी का हवाला देते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि उक्त कालोनियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी। बिना नक्शा पास बनाई जा रही कालोनियों को चिंहित कर उन्हें ध्वस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें