फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एटीएस सरगर्मी से कर रही रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एटीएस की टीमों ने डाल रखा डेरा
विज्ञापन

रविवार की रात शहर से पकड़े थे दो रोहिंग्या


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिले में एटीएस ने डेरा डाल रखा है। महानगर से पकड़े गए दो रोहिंग्या के बाद एटीएस ने संदिग्धों, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश तेज कर दी है। एटीएस की दो टीमों ने कई इलाकों में छापा मारा है।

रविवार की रात एटीएस ने रोंहिग्या अनवर सादिक पुत्र आलम सय्यद निवासी ग्राम तोनजोंग फकीर बाजार थाना मौण्डू जिला एक्यव म्यांमार को कमेला कॉलोनी व कैफितुल्ला पुत्र हालू निवासी ग्राम कुंडावारा थाना हसूरता जिला मुन्डू म्यांमार को सकूरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। एटीएस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली मंडी रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इनकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जिसके बाद एटीएस की दो टीमें सहारनपुर में डेरा डाले हुए हैं। इन टीमों ने देवबंद, गंगोह, ढोलीखाल, खानआलपुरा, मदीना कॉलोनी, खाताखेड़ी, एकता कॉलोनी, अरबी मदरसा क्षेत्र, पुराना कलसिया मार्ग सहित कई इलाकों में दबिश दी है। एटीएस रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि यहां अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के होने का अंदेशा एटीएस को है, जिसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। एटीएस के हाथ कई संदिग्ध लग सकते हैं।
-

दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली

पकड़े गए दोनों रोहिंग्याओं की कॉल डिटेल भी एटीएस और स्थानीय पुलिस ने खंगाली है। पुलिस को कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच शुरू हो गई है। इन दोनों आरोपियों के प्लाट खरीदने की चर्चाएं भी थीं। इनके प्लाट के कागजों की पुष्टि करने में पुलिस जुट गई है।



स्थानीय पुलिस करेगी जांच, घेराबंदी तेज

दोनों रोहिग्याओं के मामले की जांच कोतवाली मंडी पुलिस करेगी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस ने भी घेराबंदी तेज कर दी है। इन दोनों के संपर्क में रहे लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनकी गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। क्योंकि, यह लंबे समय के लिए यहां से गायब भी हो जाते थे।
विज्ञापन




वर्जन:-

रिमांड पर लेगी पुलिस

पकड़े गए रोहिंग्याओं के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी। इन संपर्क में जो भी संदिग्ध मिलेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें