फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेंच का पुल कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका के नाम से जाना जाएगा

Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में नवनियुक्त पार्षद को शपथ दिलाते मेयर डॉ अजय कुमार सि
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बोर्ड बैठक में रेंच के पुल का नाम बदलकर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया। दिल्ली रोड स्थित अमृत सरोवर में सरदार पटेल की मूर्ति और सरोवर का नाम राष्ट्रीय एकता सरोवर करने पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में पुराने चिलकाना बस स्टैंड का नाम देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर रखने के फैसला किया गया। चंद्रभान की पुलिया का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, वार्ड-दो की साई धाम कॉलोनी में माता पन्ना धाय चौक रखने के प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। चमन पैलेस बेरीबाग में चौक का नाम बदले पर भी चर्चा की गई। राकेश केमिकल तिराहे पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित करने समेत अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगाई।
पार्षद मंसूर बदर एवं अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने जीआई सर्वे को निरस्त करने की मांग की। बैठक में शाकुंभरी विहार से पिंजौरा तक ढमोला नदी में सिल्ट गार्बेज की सफाई के लिए कार्ययोजना पर विचार किया गया। कार्य के लिए डीपीआर करीब 29 लाख रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष 21 लाख रुपये के भुगतान की आख्या बोर्ड बैठक में रखी गई। निगम के अंतर्गत सभी सड़कों की मरम्मत आदि पर खर्च की गई धनराशि के संबंध में आख्या बैठक में पेश हुई।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि अवैध काॅलोनियों के चलते किसी को भी पानी और सड़क की बुनियादी सुविधाओं से वंचित न किया जाए। सरकार हर सर को घर और नल से जल का लक्ष्य लेकर चल रही है। अतिक्रमण को हटाने से पहले यह देख लें कि निजी स्वार्थ के चलते तो शिकायत नहीं की गई है।
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नाले और नालियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के समय कर्मियों की उपस्थिति की भी निगरानी करें। विधायक देवेंद्र निम ने निगम में शामिल उनकी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें