जिलाधिकारी आवास रोड पर नाले में मिले शव की पहचान
- फोटो : : विभाग
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास रोड पर लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी के बाहर नाले में एक व्यक्ति का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला है।
अभी शव की पहचान नहीं हुई है। जिलाधिकारी आवास रोड पर लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी है। इसके बाहर एक बड़ा नाला है, जिस पर स्लैप पड़ा है। सोमवार को पूरे दिन लोग इस नाले को पार करते रहे, लेकिन किसी को शव का पता नहीं चल सका। दोपहर बाद पुलिस को किसी ने सूचना दी कि नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस करीब आधे घंटे तक शव को निकालने के लिए इंतजाम में फोन मिलाती रही, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
किसी युवक को बुलाकर शव को निकलवाया गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। ऐसे में शरीर पर कपड़े न होने पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति को किसी ने मारकर नाले में फेंक दिया हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति कई दिनों से यहीं पर घूम रहा था।
शराब पीकर वह नाले में गिर गया होगा। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। मृतक के सीधे हाथ पर कौशिक सिरमला व एसके लिखा हुआ है।