फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घेर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 19 Aug 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। थाना क्षेत्र की राधा स्वामी काॅलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिचित के घेर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पता लगते ही पुलिस भी फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंची। मृतक आर्थिक परेशानी में था। राहुल कश्यप पुत्र बृजपाल कश्यप (22) निवासी राधा स्वामी कॉलोनी अपने परिचित दुष्यंत पुत्र जितेंद्र निवासी शालीमार गार्डन के घेर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। वहां परिवार के सभी सदस्य बांगड़ गए हुए थे। रविवार की सुबह लोगों ने घेर में खड़े पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की। पुलिस जहां मामले को आत्महत्या बता रही है वहीं लोगों का कहना है कि यदि उसे आत्महत्या करनी थी तो उसने परिचित के घर ही क्यों की। उधर, पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें