फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या करने के आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खाताखेड़ी निवासी फरहाना की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। मृतका के भाई ने कोर्ट के माध्यम से ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव कुतुबशेर कब्रिस्तान में दफनाया गया था। मृतका के भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें