सहारनपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में गन्ने की औसत उपज के आंकड़े जारी हो गए हैं। इसमें 849.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ जिले का प्रदेश में नौवां स्थान है। हालांकि पिछले दस वर्षों में जिले की औसत उपज में करीब 191 क्विंटल का इजाफा हुआ है।
प्रदेश में विभिन्न जनपदों में गन्ने की औसत उपज के आंकड़े जारी हो गए है। इसमें शामली प्रथम और मुजफ्फरनगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। औसत उपज में जिले का स्थान नौवें नंबर पर है। गत सीजन में जिले में गन्ने का रकबा 1.21 लाख हेक्टेयर था। चीनी मिलों को 295.68 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई हुआ। जनपद में इस बार कई स्थानों में गन्ना प्रजाति को- 0238 में लाल सड़न रोग का प्रकोप ने भी गन्ने की औसत उत्पादकता को प्रभावित किया।
गन्ने की औसत उपज के आंकड़े जारी हो गए हैं। इसमें जिला नौवें स्थान पर है। हालांकि पिछले दस वर्षों में गन्ने की औसत उपज में 191 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का इजाफा हुआ है।
- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
-
जिले में गन्ने की औसत उपज प्रति हेक्टेयर (क्विंटल में)
वर्ष औसत उपज
2014-15 - 658.56
2015-16 -668.48
2016-17 - 701.92
2017-18 - 732.36
2018-19 - 774.68
2019-20 - 796.48
2020-21 - 821.16
2021-22 -834.68
2022-23 - 844.76
2023-24 - 849.36
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़े