फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हमलावरों ने युवक को गोली मारी, पेट को छूती हुई निकली

Thu, 28 Nov 2024 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल अजय प्रताप ।
विज्ञापन
सहारनपुर, बड़गांव। देवबंद-गंगोह मार्ग पर बेलड़ा पुलिया के पास युवक को गोली मार दी गई, जो उसके पेट को छूती हुई निकल गई। वारदात के बाद एक रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने बड़गांव थाने पर जानकारी दी। हालांकि उससे पहले ही देवबंद पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

देर शाम करीब साढ़े सात बजे देवबंद से एक रोडवेज बस गंगोह के लिए चली थी। कुछ देर बाद बस चालक-परिचालक ने बस को लाकर बड़गांव थाने के सामने खड़ी कर दी। परिचालक शैलेंद्र कुमार और चालक ने बताया कि बस में कुछ युवक सवार थे। बेलड़ा पुलिया के पास वह सवारी उतार रहा था। इसी दौरान कुछ हमलावर बस में चढ़ गए और एक युवक के साथ मारपीट कर दी। यह भी बताया कि हमलावरों ने युवक को गोली भी मारी है, जो उसे अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर तक बड़गांव पुलिस थाना क्षेत्र को देवबंद का बताते हुए टरकाती रही। मामला गंभीर होता देख बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।
उससे पहले ही देवबंद थाना पुलिस राहगीरों की सूचना पर घायल शिमलाना गांव निवासी अजय प्रताप उर्फ टीनू पुत्र शेर सिंह को लेकर सीएचसी पहुंच गई थी। गोली अजय प्रताप के पेट को छूते हुए निकली थी। घायल ने बताया कि वह बाइक पर अपने चाचा के यहां जा रहा था। इसी दौरान उसने बस में मारपीट होती देखी, जिसे देखकर वह रुक गया। आरोप है कि हमलावरों में आसपास के गांव के युवक शामिल थे, जिनकी अजय प्रताप के साथ एक साल पहले शादी समारोह के दौरान लड़ाई हुई थी। अजय का आरोप है कि हमलावरों ने उसी रंजिश के चलते गोली मार दी। देर रात तक इस मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


वर्जन
घटना की जानकारी हुई है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चालक-परिचालक और घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर घटनाक्रम कैसे हुआ। - सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें