फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में डलवाई ठगी की रकम, खाते फ्रीज

Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने दोस्ती का फायदा उठाकर जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में साइबर ठगी के 9.15 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। ठगी की रकम आने पर दोनों बैंक खाते फ्रीज हुए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नागल के गांव सैदपुरा निवासी गौरव धीमान ने तहरीर देकर बताया कि गांव में जनसेवा केंद्र है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर एक प्रतिशत कमीशन लेता है। इसी दौरान उसकी पहचान मोहम्मद हामिद निवासी सराय कलंदर बक्श थाना कुतुबशेर से हुई। आरोप है कि हामिद ने अपना बैंक खाता बंद होने की बात कहकर करीब 2.15 लाख रुपये अपने जानकारों से मंगाने के लिए गौरव के खाते का उपयोग करने का अनुरोध किया।
सात नवंबर 2025 को जनसेवा केंद्र के चालू खाते में 9.15 लाख रुपये आ गए। अधिक रकम आने पर उसने आपत्ति जताई। पीड़ित ने आरोपी के कहने पर अपनी फर्म बीआर सप्लायर के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 4.95 लाख रुपये और आरोपी के एचडीएफसी खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आठ नवंबर को आरोपी ने अपने दोस्त अभिषेक सैनी के एक्सिस बैंक खाते में भी रकम भेजने को कहा, जिस पर 49 हजार रुपये और 10 नवंबर को 71 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा आरोपी ने विभिन्न तारीखों में 90 हजार रुपये नकद भी ले लिए।
विज्ञापन

-
ऑनलाइन शिकायत पर खाते फ्रीज
21 नवंबर 2025 को जानकारी मिली कि उसके दोनों बैंक खाते ऑनलाइन शिकायत के चलते फ्रीज कर दिए गए हैं। जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने फ्रॉड की रकम उसके खाते में डलवाई गई थी। जिन परिचितों के खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनके खाते भी फ्रीज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें