बेहट। फर्जी बिल बनाकर कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने के आरोपी पंकज शर्मा निवासी गांव दाऊदपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंकज के खिलाफ औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने दो दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। औषधि निरीक्षक के अनुसार पंकज शर्मा ने साहिबाबाद की दवा कंपनी से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 15450 बोतलें खरीदी थी, जिन्हें लाइसेंस की शर्तों के अनुसार नहीं बेचा गया। जांच में पाया गया कि पंकज शर्मा ने कफ सिरप को साहिबाबाद की दवा कंपनी से खरीदकर अपने मेडिकल से फर्जी बिल बनाकर उत्तराखंड के विकासनगर में एक मेडिकल संचालक को बेच दिया। बुधवार को पुलिस ने पंकज शर्मा को दाऊदपुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।