फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोर्ट से फरार हत्यारोपी का नहीं चला पता, सिपाही को किया निलंबित

Thu, 06 Jun 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन पहले कोर्ट से फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस अभी तक नहीं तलाश पाई है। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है। यहीं सिपाही हत्यारोपी को कोर्ट में पेशी पर लेकर आया था।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी के खानआलमपुरा निवासी वसीम अहमद उर्फ जाॅन माडल पुत्र मोबीन खान ने चिकन शॉप में शालू नाम के युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। कुख्यात बदमाश पर हत्या सहित विभिन्न संगीन धाराओं में 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहीं नहीं जनकपुरी थाने से हिस्ट्रीशीटर भी है। तीन जून को कुख्यात बदमाश वसीम अहमद को जिला कारागार से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। सिपाही दीपक और एक होमगार्ड लेकर पहुंचे थे। वापस हत्यारोपी को छोड़ने के लिए जिला कारागार जा रहे थे। कचहरी से बाहर निकलने पर हत्यारोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाला और फरार हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तीन टीम बनाकर हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लगाया है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सिपाही दीपक कुमार की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के लिए होमगार्ड कमाडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें