फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%तेरी जय हो भीम महान, बना दिया भारत का संविधान%

विज्ञापन
मेला गुघाल के तहत जनमंच में आयोजित एक शाम संविघान निर्माता के नाम कार्यक्रम में सम्मानित मेयर व व - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में एक शाम संविधान निर्माता के नाम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और डॉ. सुभाष आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर किया। इसके बाद जय भीम म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकार राजेंद्र और मानसिंह मालियान ने बाबा साहब पर आधारित गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। तेरी जय हो भीम महान, बना दिया भारत का संविधान, बाबा साहब के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद नरेंद्र कुमार रहे, जबकि सह संयोजकों में ललित कटारिया, मोहर सिंह, अनिल कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रदीप उपाध्याय, पार्षद प्रतिदिनि विपिन शर्मा, संजय गर्ग, भूरा सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

मेला गुघाल के तहत जनमंच में आयोजित एक शाम संविघान निर्माता के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें