फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की जर्जर सड़क पर पलटी ई-रिक्शा, छात्राएं चोटिल

विज्ञापन
पिलखनी तला में पलटी छात्राओं की ई रिक्शा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के लिए विशेष रूप से चिह्नित एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र की टूटी सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही हैं। सोमवार को पिलखनतला क्षेत्र में छात्राओं से भरी ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई, जिसमें कई छात्राएं चोटिल हो गई।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर और स्थानीय लोगों ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर जन हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने बताया कि जेबीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज से आगे बन रहे नाला की वजह से भी सड़कों पर मलबा आदि डाला गया है। उन्होंने बताया कि पूरा क्षेत्र स्मार्ट सिटी का एबीडी क्षेत्र है, जिस पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और कार्यदाई संस्था का विशेष ध्यान होना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यदाई संस्था की अनदेखी के कारण सोमवार को पिलखनतला क्षेत्र में जर्जर सड़क की वजह से छात्राओं से भरा ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें छात्राएं चोटिल हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह रिक्शा को सीधा कर छात्राओं को निकाला। क्षेत्रवासी मुजम्मिल मंसूरी, उमरदराज, आफाक, नैयर जुबैरी, हादी, अर्श रहमान, बहार, सोनू जैदी, हाजी अमीर अहमद, सुहैल, अल्ताफ, इमरान अंसारी, बिलाल अंसारी, फरमान कुरैशी आदि ने भी कार्यदाई संस्था पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें