फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भायला में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में तनाव

Tue, 23 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भायला गांव में दो पक्षों के तनाव को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल
विज्ञापन
देवबंद। भायला गांव में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के बाहर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर अनुसूचित जाति और क्षत्रिय समाज के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारी पीएसी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह भायला गांव रविदास मंदिर के बाहर बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसको लेकर अनुसूचित जाति और क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच तनाव के हालात पैदा हो गए। सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरण व कोतवाल हृदय नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ भायला गांव पहुंचे। जहां क्षत्रिय समाज के लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के रात में प्रतिमा स्थापित करने पर विरोध जताया। अधिकारियों ने अनुसूचित जाति के लोगों से प्रतिमा को तुरंत हटाने के लिए कहा। प्रतिमा हटवाने को लेकर अनुसूचित जाति में रोष फैल गया और उनकी अधिकारियों के साथ जमकर बहस हुई। हंगामा बढ़ते देख मौके पर पीएसी बुला ली गई। अनुमति लेकर प्रतिमा स्थापित करने की अधिकारियों द्वारा बात कही गई तो अनुसूचित जाति के लोग मान गए। जिसके बाद वहां से प्रतिमा को हटवाकर निकट स्थित बरातघर में रखवा दिया गया।

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि एक पक्ष के लोगों ने प्रतिमा को हटाकर बरातघर में रखवा लिया है। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना नहीं हो सकती है। अनुसूचित जाति के लोगों से कहा गया कि वे प्रतिमा लगवाने के लिए शासन प्रशासन से अनुमति ले। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा को स्थापित करा दिया जाएगा।

भायला गांव में दो पक्षों के तनाव को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें