फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 25 मई को सहारनपुर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज दिल्ली से देहरादून के बीच होगा ट्रेन का ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 25 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर आएगी। इसका ट्रायल मंगलवार (आज) किया जाएगा। 29 मई से ट्रेन का नियमित संचालन होगा। रेलवे अफसर तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा नेता भी रेल मंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रहे हैं।
नई दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। अभी तक इस ट्रेन को वाया टपरी से ही चलाने की बात चल रही थी। लेकिन, भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया सहारनपुर से होकर चलाने की मांग की। मंगलवार को नई दिल्ली से देहरादून के बीच ट्रेन का ट्रायल होगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि 25 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 12:30 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचेगी। इसी ट्रेन से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे। रेलवे स्टेशन पर ही धन्यवाद कार्यक्रम रखा गया है। 29 मई से ट्रेन का नियमित संचालन होगा। यह सहारनपुर के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस वाया सहारनपुर चलाई जाएगी, इसको लेकर उनके पास अभी अधिकारिक पत्र नहीं आया है। क्योंकि उसमें ही ट्रेन का शेड्यूल होगा। ट्रेन के ट्रायल की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें