फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेलते वक्त नदी में गिरने से दस साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में दस साल के बच्चे की बरसाती नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

गांव चकअबाबाकरपुर नौगांवा निवासी अनवर का दस साल का बेटा शोएब पास के ही गांव बेगपुर में बरसाती नदी की पुलिया के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक उसका पैर पुलिया के पास फिसल गया और वह नीचे बने पानी के कुंड में च गिर गया। उसने काफी हाथ पैर मारे परंतु बाहर नहीं निकल सका। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। शोएब की मौत की खबर लगते घर में कोहराम मच गया।
शोएब तीन बहनों में सबसे छोटा और अकेला भाई था। अनवर मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर एसडीएम बेहट दीपक कुमार, सीओ रुचि गुप्ता गुप्ता, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता अनवर ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें