फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गज की दुकानें सील, बाजार और हॉल को मिल रही ढील

विज्ञापन
विज्ञापन
दस गज की दुकानें सील, कई जगह प्राधिकरण की कार्रवाई संदिग्ध
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए अभियान चला रहा है। लेकिन कई जगहों पर कार्रवाई संदिग्ध लग रही है। इसकी बानगी शकलापुरी मार्ग पर देखी जा रही है।
विकास प्राधिकरण ने 18 नवंबर को शकलापुरी मार्ग पर शराब ठेके के सामने तीन दुकानें सील की थी। इनमें दो दुकान एक साथ हैं, जबकि एक दुकान करीब दस गज भूमि पर बनी अलग है। यह दुकानें अवैध थी तो सील कर दी गई। लेकिन पूरे मार्ग पर हुए दो दर्जन से अधिक व्यवसायिक निर्माणों को छूट कैसे मिल गई है। छह माह में कई गोदाम और तीन से छह दुकानों की मार्केट तक तैयार हो चुकी हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में भी कई निर्माण चल रहे हैं। अब प्राधिकरण की ऐसी कार्रवाई गली चौराहों पर चर्चा का विषय है। शकलापुरी मार्ग केवल उदाहरण मात्र है। शहर के अन्य जोन में भी निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर हालात कमोबेश यही है। जनकपुरी क्षेत्र में सील किए गए निर्माणाधीन भवन में निर्माण जारी है। इसी तरह, हिरनमारान में भी सील भवन में निर्माण जारी है। बेहट रोड पर कई अवैध निर्माण चल रहे हैं।
विज्ञापन

-----
कट रही अवैध कॉलोनियां
शकलापुरी मार्ग पर वर्तमान में करीब सात अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। आठ माह पहले प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कों को खुर्दबुर्द किया था। अगले ही दिन कॉलोनाइजर ने फिर से सड़कों को ठीक करा दिया। शेष कॉलोनियों को अब तक छेड़ा तक नहीं गया है। नवादा रोड, बेहट रोड, मल्हीपुर रोड, जनता रोड पर भी कई अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। भूतेश्वर मार्ग पर भी कॉलोनी काटी जा रही है।
-----
लंबित हैं कई मानचित्र
विकास प्राधिकरण में अनेक मानचित्र लंबित हैं। एक्सईएन एके मिश्रा ने बताया कि मानचित्र लगातार पास हो रहे हैं, जिनमें कुछ लंबित भी रहते हैं, यह एक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ज्यादा नहीं कम ही मानचित्र लंबित हैं, मगर उनकी सही संख्या याद नहीं है।
विज्ञापन

-----
अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार की जा रही हैं। रही बात कार्रवाइयों में लापरवाही की तो जल्द ही संबंधित जोन के अभियंताओं को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें