फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा के दस नेता छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव में बागी होकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले भाजपा नेताओं पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया की ओर से जारी पत्र में इस कार्रवाई की सूचना दी गई है। पार्टी से निष्कासित होने वालों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंकित वर्मा, सरसावा के मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, सरसावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, सरसावा नगर मंडल के महामंत्री अरविंद पंवार शामिल हैं। इनके साथ ही सरसावा नगर मंडल के महामंत्री रवि कश्यप, चुनाव संयोजक राकेश साहनी, पूर्व सभासद अनुज कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सरसावा के पूर्व सभासद सोनू सैनी को भी निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें