सहारनपुर के छुटमलपुर में बुधवार की सुबह दून हाईवे पर चिमटा टूटने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह सवारियां घायल हो गई।
दुर्घटना सुबह दस बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई। छुटमलपुर से सवारियों को लेकर बिहारीगढ़ जा रहा टेंपो गांव भटपुरा के सामने दून हाईवे पर अचानक चिमटा टूटने के बाद पलट गया।
इसमें 20 वर्षीय साहिल पुत्र नौरतू कांबोज निवासी गांव चाणचक थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 35 वर्षीय सुलेखा, मछला निवासीगण छुटमलपुर, मीर हमजा निवासी हसनावाला, हामिद निवासी बढेडी थाना नागल, दिव्या निवासी हिम्मत नगर, पूनम रेलवे कालोनी
सहारनपुर गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहपुर सीएचसी भिजवाया जहां से हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि मृतक का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
साहिल यूनिटेक में काम करता था। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टैंपू को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।