फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, गर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। न्यूनतम तापमान 29.8 और अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से मंगलवार का दिन सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे।
मंगलवार को सुबह के समय मौसम पूरी तरह साफ था। करीब नौ बजे बेहद हल्के बादल देखे गए, लेकिन दस बजे तक वह गायब हो गए।
इसके बाद धूप तेज होती चली गई। चिलचिलाती धूप और हवा गुम होने के कारण लोगों को धूप तो धूप छांव में भी राहत नहीं मिली। सड़कों पर चलने वालों के लिए धूप के साथ ही सड़कों से निकलने वाली ताप झुलसाऊ लगी। जो न्यूनतम तापमान सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 29.8 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान भी सोमवार के 39.3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी न्यूनतम तापमान में .8 और अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें