फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में 3.5 डिग्री हुआ तापमान, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

Tue, 13 Jan 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठुरती ठंड के चलते वाहनाें पर गर्म कपड़े लपेटकर जाते लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 3.5 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही और वह 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सोमवार इस सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से सर्दी चरम पर है। एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान अपने सबसे कम स्तर 04 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस रहा था, जिसकी वजह से लोग सर्दी से कांप उठे थे। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के समय कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई थी। ऐसे में सोमवार को तापमान में वृद्धि की उम्मीद थी। अनुमान के अनुसार सोमवार की सुबह कोहरा रहा और मौसम ठंडा रहा, लेकिन सर्दी कम होने की बजाय और अधिक महसूस हुई। दोपहर एक बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ और हल्की धूप निकल आई, जो शाम तक रही, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।
हल्की धूप के बावजूद लोग सर्दी से कांपते नजर आए। न्यूनतम तापमान, जिसमें वृद्धि की उम्मीद थी वह रविवार की तुलना में .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में सोमवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। घरों के भीतर भी लोगों को सर्दी से राहत महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
12 जनवरी-3.511.5

11 जनवरी-04-12

10 जनवरी-06-17
09 जनवरी-4.515.5
08 जनवरी-05-16
07 जनवरी-4.515.5

06 जनवरी-05-15.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें