फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से मिली मामूली राहत

Thu, 20 Jun 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छह दिन तक पारा 45 डिग्री और उससे ऊपर चले जाने के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28.5 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसमें दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बादल छा जाने और ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में 13 जून से तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। न्यूनतम तापमान भी 30.5 डिग्री सेल्सियस तक था, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। बुधवार को भी सुबह से धूप रही, लेकिन दोपहर के समय गर्मी उतनी महसूस नहीं हुई, जितनी बीते छह दिन तक रही। जो न्यूनतम तापमान मंगलवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को गिरकर 28.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
अधिकतम तापमान जो मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 43 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन भर धूप और लू के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जनपद के उत्तर क्षेत्र से काली घटाएं आना शुरू हुईं। शाम साढ़े चार बजे तक शहर में भी आसमान बादलों से घिर गया, लेकिन कुछ ही देर बाद हवा बादल को उड़ाकर ले गई। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की छींटें पड़ीं। हवा में हल्की ठंडक रही, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन बादलों के छट जाने से लोगों को निराशा हाथ लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बादल छाने से बढ़ी बारिश की उम्मीद

सरसावा। दो माह से सूरज की तपिश झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए बुधवार की शाम राहत के बादल लेकर आई। काली घटाएं देख लोगों में बारिश की उम्मीद बढ़ गई, लेकिन बादल बिना बारिश किए ही निकल गए। शाम करीब चार बजे सरसावा का आसमान बादलों से पूरी तरह घिर गया था। आम नागरिक के साथ ही किसानों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही बारिश होगी, जिसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
19 जून-28.5-43
18 जून-30.5-45
17 जून-30.5-46
16 जून-3046
15 जून-29.245
14 जून-29-45.5
13 जून-29-45.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें