फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान <bha>@</bha>40.4 डिग्री सेल्सियस राहत के लिए सड़कों पर छिड़काव

Fri, 13 Jun 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच दोपहर को दिल्ली रोड पर पानी की बौछार करती उद्यान विभाग की गाड़ी।
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी का सितम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक दो दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। राहत के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

गर्मी नित नए दिन अपने रंग दिखा रही है। सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। नौतपा के ठंडे रहने के बाद से ही गर्मी अपने पूरे सबाब पर है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर न रहने से न दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात को राहत। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले दो दिनों से मौसम में उमस ने गर्मी को और भी तेज कर दिया है। गर्मी ऐसी कि घरों की दीवारों से लेकर टैंक में रखा पानी भी जैसे उबल रहा हो। गर्मी का आलम ऐसा कि सुबह 11 बजे से शाम के पांच बजे तक सड़कें और बाजार सुने से दिखते हैं।

भीषण गर्मी के बीच दोपहर को दिल्ली रोड पर पानी की बौछार करती उद्यान विभाग की गाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें