फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर के सुरक्षाकर्मी की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मुगल माजरा में एक टेलीकॉम कंपनी के टावर पर तैनात सुरक्षाकर्मी की जलकर मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी टावर के पास बनाए कमरे में सो रहा था और हीटर से उसके बिस्तर में आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी सरताज (20) पुत्र मासूक अली गांव मुगल माजरा में एक टेलीकॉम कंपनी के टावर पर सुरक्षाकर्मी था। रविवार रात वह रोजाना की तरह टॉवर के पास बनाए कमरे में सो रहा था। उसने कमरे में हीटर भी लगाया हुआ था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक हीटर पर सरताज की रजाई गिर गई, जिससे बिस्तर में आग लगने के साथ ही वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद कमरे में भी आग फैल गई। गार्ड को कमरे से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और जलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात में ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। पता लगने पर सरताज के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें