फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों की तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

विज्ञापन
एएचपी इंटर कालेज में दौड़ के लिए तैयार प्रतिभागी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में तीन दिवसीय तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में बेहट तहसील क्षेत्र के 11 माध्यमिक विद्यालयों के सौ से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। लंबी दूरी की दौड़ में शोयब ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजुकमार पुंडीर और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने खेल ध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि खेल मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। साथ ही खेल एक खिलाड़ी को स्वयं को स्थापित करने का एक अच्छा माध्यम भी हैं। इसके बाद खेल प्रशिक्षकों घनश्याम राणा, ललित सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, राकेश तोमर, शक्ति सिंह, अमन कौशिक की देखरेख में पहले दिन की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
इसमें 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में शहनशाह, सूरज, हर्ष, 100 मीटर जूनियर वर्ग में साहिल, विपिन, बिलाल, सब जूनियर वर्ग में श्रीमन सैनी, प्रिंस सैनी, अर्जुन पाल, आठ सौ मीटर दौड़ के जूनियर में साहिल, वंश, साहिब, सीनियर वर्ग में शोयब, हर्ष, शिव प्रसाद, 1500 मीटर दौड़ के जूनियर में अभिषेक, वंश, दिपांशु, सीनियर वर्ग में शोयब, मुशर्रफ, साहिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन एएचपी इंटर कॉलेज खेल प्रशिक्षण मुकेश राही एवं रजनीश कुमार ने किया। हरिशंकर मौर्य, भूपेंद्र पुंडीर, विनय शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, जयकिरत सहगल, भंवर सिंह के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ के लिए तैयार धावक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें