फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: पदमश्री भारत भूषण

विज्ञापन
गंगोह के शोभित विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते पदमश्री भारत भूषण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में पंच प्रण लक्ष्यों में औपनिवेशिक मानसिकता के सभी निशानों से मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

श्री जेपी माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में चल रहे श्री नरेंद्र सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित चतुर्थ प्रण शैक्षिक सम्मेलन संगोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर महिपाल सिंह, मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण एवं संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। पद्मश्री भारत भूषण ने योग, अध्यात्म एवं आधुनिक युग पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश व्यक्ति विलासिता की वस्तुओं पर अधिक निर्भर हो गया है। बदलते हुए परिवेश में हमें आगे बढ़ने के लिए इन वस्तुओं का प्रयोग कम कर अपने ज्ञान एवं आंतरिक शक्तियों को उजागर करना होगा, तभी ही राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई विद्वान यह मानते हैं कि निकट भविष्य में भारत ही विश्व का नेतृत्व करेगा, लेकिन यह तभी संभव होगा जब सभी जातिवाद को बढ़ावा न देकर मानवतावाद को अपनाएंगे और मानसिक गुलामी से मुक्ति के द्वारा एक सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संवहनीय खपत और उत्पादन विषय पर जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। गांव गुरुनानकपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं गांव दैदनौर में योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। डॉ. नवीन कुमार, डॉ. जसवीर राणा, शोएब हुसैन, डॉ. योगेश शर्मा, ध्रुव जोशी, संदीप कुमार, हामिद अली, अजय शर्मा, मुकेश कुमार गौतम, महेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें