फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेहि छन राम मध्य धनुष तोरा

विज्ञापन
सहारनपुर के प्राचीन रामलीला भवन में रामजी की सवारी निकालते कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में चल रही श्री रामलीला में लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े, कांहु न लखा देख सबु ठाढ़ें, तेहि छन राम मध्य धनु तोरा, भरे भुवन धुनि घोर कठोरा चौपाई के साथ सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के धनुष भंग करने पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित प्राचीन श्री रामलीला भवन में चल रही लीला का उद्घाटन दीपक गुप्ता, सारांश गुप्ता, नीलेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद धनुष यज्ञ, लक्ष्मण और परशुराम संवाद के साथ सीता स्वयंवर की लीला हुई। आकाश से फूलों की वर्षा होने का दृश्य मनोहारी रहा। रामलीला भवन में भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई और मां सीता व श्रीराम की आरती उतारी गई।
इस दौरान कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपमंत्री हितेश गर्ग, उत्सव समन्वयक मनुज तायल, मंच निर्देशक नीरज गर्ग, दिनेश गुप्ता, सह उत्सव संचालक सुमित जैन, सचिन गोयल, राजा जैन, नवीन गुप्ता, रोमी चावला, पंडित जुगल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नवयुग सेवा समिति द्वारा केशव नगर में आयोजित लीला में जगदीश भंडारी के निर्देशन में सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम द्वारा धनुष भंग करने पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान प्रधान सुभाष गंगा, महामंत्री अशोक धवन, रम्मी धवन, बबलू चौहान, निखिल शर्मा, विजय शर्मा, राम चावला, नितिन सुधा, कृष्ण लाल मदान, सुभाष गंगा, आशु धवन मौजूद रहे।

सहारनपुर के प्राचीन रामलीला भवन में सीता स्वंयवर की लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें