फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ सिर पर गिरने से किशोर की मौत

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। नकुड़ कोतवाली के खेड़ा अफगान क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में पोपलर का पेड़ गिरने से उसके नीचे आकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव निवासी नौशाद अपने भाइयों के साथ गांव के ही एक खेत में पोपलर की कटाई कर रहा था। बताया जाता है कि पेड़ में रस्सा बांधकर उसे ट्रैक्टर से खींच कर नीचे गिराते वक्त पेड़ की जद में आकर नौशाद का 13 साल का बेटा बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बिलाल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बिलाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते शव को लेकर घर आ गए। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें