फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिजिटल उपस्थिति का विरोध करेंगे शिक्षक

Mon, 08 Jul 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति आज यानी आठ जुलाई से लागू हो रही है, लेकिन इसके साथ ही शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने आज से बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर पढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। तमाम सूचनाओं का आदान प्रदान करने के साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति भी टैबलेट के माध्यम से ही लगेगी। तमाम संगठन डिजिटल उपस्थिति का विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों को लग रहा है कि इससे दूर के विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के सामने समस्या आएगी। क्योंकि उपस्थिति एक निर्धारित समय पर केवल विद्यालय में जाकर ही लगाई जा सकेगी, जिसमें लोकेशन आदि सब दर्ज होगा। 15 मिनट देर होने पर शिक्षक की अनुपस्थिति मानी जाएगी। अब विभाग ने आठ जुलाई से डिजिटल उपस्थिति लागू करने के निर्देश किए हैं, जिसके बाद से शिक्षक परेशान हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार बताया कि विभाग तमाम पंजिकाओं को डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ दोहरा मापदंड अपनाते हुए आठ जुलाई से डिजिटल उपस्थिति की व्यवस्था कर दी गई है। संगठन इसका विरोध करता है और सभी शिक्षक आठ जुलाई से बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे, साथ ही किसी भी प्रकार का कार्य डिजिटल रूप से नहीं करेंगे। 11 जुलाई को सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें