सहारनपुर। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब संभागीय परिवहन विभाग ने मजबूत और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों के लिए रोड टैक्स (सड़क कर) में छूट का ऐलान किया है। हाइब्रिड वाहनों को खरीदने पर लोगों को रोड टैक्स में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट की फीस को वाहन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। इसी के क्रम में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वाहनों में से मजबूत और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स की शत-प्रतिशत छूट की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर यह छूट पूर्व से ही लागू है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड वाहनों में पंजीयन शुल्क की छूट व्यवस्था में अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।