फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को तिलक लगा किया पूजन

विज्ञापन
श्रीगुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में माल्यर्पण करती शिक्षिकाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शिक्षक दिवस पर पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंट फोर्ट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों को तिलक लगा और माल्यार्पण कर उनका पूजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का श्रीगणेश प्रबंधक पंकज गर्ग, प्रधानाचार्य मनोज यादव, पूजा थरेजा, मोनी तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काव्या, रिधिमा अनिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मिलन, शिवानी, शीतल, हनी, टीना सहगल, वंश सैनी ने नाटिका प्रस्तुत की। तुझमें रब दिखता है गाने पर अनिका, कनिका, रिया, इशिका, बिपाशा ने शानदार प्रस्तुति दी। आरजू, दीपांशी, जशनदीप, आंचल, अंशिका, दीक्षा ने इतनी शक्ति हमें देना गुरुवर मन का विश्वास कमजोर हो ना गीत गाया। हाई स्कूल, इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व उनके अध्यापकों को प्रबंधक पंकज गर्ग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदि भारद्वाज व गरिमा यादव ने किया। मांगेराम, मनीष शर्मा, मुकुल धीमान, प्रदीप, मोहित, अनिल, नीटू, प्रशांत, प्रीति, सुनीता राजपूत, मेघा, सारिका शर्मा, प्रिया यादव, सारिका बब्बर, डोली आदि रहे।
रामपुर मनिहारान के बीआरसी कार्यालय पर शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने 80 वर्ष के सेवानिवृत्त अध्यापकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह, मंत्री प्रेम चंद, कोषाध्यक्ष राम सिंह, श्याम सिंह, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें