फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी दिनों में संघर्ष के लिए तैयार रहें शिक्षक: पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हेमसिंह पुंडीर ने कहा कि आने वाला समय संघर्ष का है। ऐसे में शिक्षकों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। वह रविवार को वर्चुअल बैठक में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुुशील पुंडीर ने कहा कि शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगों को आगामी दिनों में अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन के जरिए सरकार से मनवाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम ने वित्त विहीन शिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज का मामला उठाया। जिला मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का फ्रिज किया हुआ डीए तुरंत बहाल करे तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति को अमल में लाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलेगा। जिला कोषाध्यक्ष राजेश त्यागी ने चयन बोर्ड की धारा 21 को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक बीमा की जो सुविधा शिक्षकों को मिल रही थी सरकार ने उसे बंद कर दिया है, जो निंदनीय है। नगराध्यक्ष बलबीर सिंह ने नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग रखी। बैठक में डॉ. अरविंद शर्मा, अनिल शर्मा, शाहजहां अली, ओंकार शर्मा, सौरभ काम्बोज, धर्मेंद्र शर्मा, सत्यवीर सिंह चौधरी, अजब सिंह, जगऔतार सिंह, अश्वनी शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें