-जेवी जैन कॉलेज में फुफुक्टा और एमसूटा के आह्वान पर हुआ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं एनपीएस के विरोध में जेवी जैन कॉलेज के शिक्षकों ने फुफुक्टा एवं एमसूटा के आह्वान पर शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर तथा मौन रहकर अपना विरोध जताया।
जेवी जैन कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक संघ पुरानी पेंशन योजना की बहाली, बायोमेट्रिक का बायकाट, राजकीय कर्मियों की तरह मेडिकल कैशलेस की सुविधा, पीएचडी के पांच इंक्रीमेंट, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि की मांग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन 21 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 22 अगस्त को संगठनों के आह्वान पर सामूहिक अवकाश लेकर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रो. सीमा चौधरी, डॉ. विवेक अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, प्रोफेसर परविंद मालिक, डॉ. संजय मोर्य, डॉ. राकेश चंद्रा, शशि नोटियाल, डॉ. नेहा, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. खालिद अनवर, डॉ. हरवीर चौधरी, ज्योति सिंह, संदीप गुप्ता, वाईएस टोपाल, महेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, आफताब खान, नीरज कुमार, ममता सिंघल, डॉ. विनीता, डॉ. बबीता आदि शामिल रहे।