फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एडीएम ने दो स्टोन क्रशरों पर मारा छापा, बिना नंबर के वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने तहसील एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ असलमपुर बरथा में दो स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर खनिज के भंडारण की माप तोल कराई। इस दौरान बिना नंबर के दो खनिज ढोने वाले वाहनों को भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह एवं खनन अधिकारी रणवीर सिंह के साथ शुक्रवार की देर शाम असलमपुर बरथा में दो स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर खनिज के भंडारण की माप तोल कराई। पहले स्टोन क्रशर पर भंडारित खनिज की नाप तोल कराई और स्टोन क्रशर मालिक से स्टॉक किए गए खनिज को कहां से खरीदा है उसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने दूसरे स्टोन क्रशर पर पहुंचकर वहां बिना नंबर प्लेट के दो खनिज ले जाने वाले वाहनों को पकड़ा और उन्हें बेहट पुलिस को सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टोन क्रशर मालिक को इनके बारे में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देर रात तक तहसील में मौजूद थे। तहसील प्रशासन का कहना है कि जिन स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की गई है उनसे तमाम रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें