फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक एवं कर्मचारी

Fri, 22 Sep 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते पुरानी पेंशनर योजना बह
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संरक्षक इंजीनियर सीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई है। इसमें संगठन पूर्ण रूप से साथ है। संदीप सिंह पंवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो आगामी चुनाव में शिक्षक और कर्मचारी दोष और गुण के आधार पर मतदान करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं संयोजक अशोक कुमार मलिक ने कहा कि संगठन सफलता मिलने तक आंदोलन जारी रखेगा। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष सचिन पंवार ने प्रदेश सरकार को चेताया कि फिलहाल जन जागरण, पेंशन रथ यात्रा, धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो कर्मचारी हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। धरने में संजय सैनी, राजकुमार चौधरी, इसम सिंह, राजीव यादव, सुधीर कुमार, विकास बारी, सुरेंद्र सिंह, प्रमेश छोकर, विजेंद्र कुमार, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें