फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से टीसी कटाई और हरियाणा में बन गया सरपंच

Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
fake certificate
विज्ञापन
सहारनपुर में हरियाणा के करनाल जिले के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर सरपंच बने व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता सवालों के घेरे में है। दरअसल, सरपंच की आठवीं की टीसी सहारनपुर के सड़क दूधली स्थित एक स्कूल से काटी गई है।
विज्ञापन


विपक्षी टीसी पर आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही हरियाणा की हाईकोर्ट चले गए हैं। कोर्ट के आदेश पर करनाल के जिला प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। बुधवार को कमेटी सदस्यों ने सहारनपुर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

हरियाणा में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। करनाल के एक गांव में सरपंच बने एक व्यक्ति की टीसी सहारनपुर के एक स्कूल से काटी गई है।
विज्ञापन


ऐसे में विपक्षियों ने सरपंच की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की थी। साथ ही वह हाईकोर्ट भी चले गए थे। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है और करनाल के जिला प्रशासन को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

 जिला प्रशासन ने कमेटी गठित की है, जो शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच कर रही है। उधर, विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया टीसी बनाई हुई लग रही है। मामला हाईकोर्ट में है। जांच टीम अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें