फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 8.50 लाख की आबादी में खोजे जाएंगे टीबी मरीज

Thu, 22 Aug 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत टीबी मरीजों की खोज होगी। अभियान के दौरान कुल आबादी की 20 फीसदी आबादी की स्क्रीनिंग होगी। इसमें संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लक्षण युक्त लोगों की जांच की जाएगी। अभियान के लिए 340 टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में नौ सितंबर से 20 सितंबर तक अभियान चलेगा। इसमें 8.50 लाख आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए 340 टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में आशा, आंगनबाड़ी और कम्युनिटी वालंटियर शामिल हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी मरीजों को खोजेंगे। एक दिन में टीम कम से कम 50 घरों को कवर करेगी। जांच के बाद टीबी की पुष्टि होने पर उसका इलाज शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, अनाथलय, संवदेनशील क्षेत्रों की घनी बस्ती, स्लिम एरिया को कवर किया जाएगा।
- 6400 टीबी मरीजों का चल रहा इलाज
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस समय जिले में करीब 6400 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। इनके अलावा 260 एमडीआर के मरीज हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें