बेहट। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में बुधवार को डब्ल्यूएमएफ मानवाधिकार महासंघ संगठन से जुड़ी बेटियों ने विरोध जुलूस निकाला।
संगठन से जुड़े लोग गांव शाहपुर में इकट्ठा हुए और यहां से महिला और बेटियों के साथ जुलूस लेकर बेहट पहुंचे। जुलूस मेन रोड से होते हुए तहसील पहुंचा। जो गांधी चौक से होते हुए वापस शाहपुर गांव में पहुंचने पर सम्पन्न हुआ। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बेटियों के साथ दरिंदगी हुई है। दुष्कर्म के बाद हत्याओं की घटना ने देश व समाज को कलंकित किया है। दरिंदगी करने वाले को फांसी दिए जाने की मांग की। जुलूस में उषा भारती, रोहित कुमार, मैनपाल, सीमा देवी, सचिन, सलोनी व सोमवती आदि शामिल रहीं।