फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 बार इंडी गठबंधन, नौ बार कांग्रेस और एक बार सपा का नाम लेकर साधा निशाना

Sun, 07 Apr 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में 2014 के चुनाव में जनसभा को संबो​धित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , स्रोत नगर विध
विज्ञापन
सहारनपुर। चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में कड़े तेवर दिखाई दिए। उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने 12 बार इंडी गठबंधन, नौ बार कांग्रेस और एक बार सपा का नाम लेकर निशाना साधा है।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर विपक्ष रहा। प्रधानमंत्री ने दस वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों की जिक्र करते हुए घेराबंदी की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाना नहीं भूले। प्रधानमंत्री के निशाने पर इंडी गठबंधन, कांग्रेस और सपा रही। प्रधानमंत्री के भाषण के कई मायने हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। इससे विपक्ष में बौखलाहट है। इंडी गठबंधन भाजपा को हरा नहीं सकता है। इनका मकसद भाजपा की सीटें कम करने का है, लेकिन जनता को यह गुमराह नहीं कर पाएंगे। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया, जबकि विपक्ष ने भ्रष्टाचारी को बचाने का काम किया।
सपा को हर घंटे में बदलना पड़ रहा प्रत्याशी
प्रधानमंत्री के निशाने पर सपा भी रही। प्रधानमंत्री ने भाषण में सपा पर तंज कसा। बोले कि, सपा को हर घंटे में प्रत्याशी बदलना पड़ रहा है। इनके पास उम्मीदवार नहीं है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। इनके पास चुनाव में जनता के हित के लिए कोई मुद्दा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें