कान्हा उपवन गौशाला में गोबर से निर्मित दीपों का अवलोकन करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली पर नगर निगम बडे़ स्तर पर दीपोत्सव का आयोजन करेगा। दीपोत्सव में गाय के गोबर से निर्मित दीपों की जगमगाहट आकर्षण का केंद्र रहेगी। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने दीपोत्सव के लिए कान्हा उपवन गोशाला पहुंचकर उच्च गुणवत्ता वाले 20 हजार दीप तैयार करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार की शाम नगरायुक्त ने सांवलपुर नवादा रोड स्थित श्री शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला पहुंचकर गाय के गोबर से निर्मित दीपों का अवलोकन किया। उन्होंने दीपोत्सव के लिए 20 हजार दीपक तैयार करने का निर्देश दिए। उन्होंने गोबर से निर्मित दीपों की पूरे वर्ष बिक्री के लिए मंदिरों व अन्य धार्मिक संस्थाओं से संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्माणाधीन नंदीशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शेड आदि सभी कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गाय के गोबर से संचालित गैस संयंत्र की भी जानकारी ली।