फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल में 53470 हेक्टेयर वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य

Fri, 24 Feb 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में 53470 हेक्टेयर में वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें न सिर्फ ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई कराई जाएगी बल्कि सहफसली करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उड़द और मूंग आदि दलहन की सहफसली करने पर किसानों को नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बड़े स्तर पर वसंतकालीन गन्ने की बुवाई होती है। कुछ किसान सरसों सहित अन्य फसलों की कटाई के बाद और कई किसान गन्ना पेडी की फसल से देर से खाली होने वाले खेत में वसंतकालीन गन्ना बुवाई करते हैं। मंडल के तीनों जनपदों को इस बार 53470 हेक्टेयर में वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य दिया गया है। वसंतकालीन गन्ने की अच्छी उत्पादकता के चलते किसान इसे पसंद करते हैं, साथ ही इस समय किसानों को उन्नतशील प्रजातियों के बीज मिलने में भी आसानी रहती है। लाल सड़न आदि रोगों के बढ़ते प्रभाव के चलते गन्ना विभाग गन्ने की को-0238 प्रजाति के स्थान पर नई और उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई पर जोर दे रहा है। किसानों को गन्ना प्रजाति को-15023, कोलक- 14201, सीओएस-13235 और को- 0118 आदि बुवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए गन्ना विभाग बीज शोध केंद्रों से लेकर आधार एवं प्राथमिक पौधशाला से किसानों को उपलब्ध कराएगा।
किसानों को दिया जाएगा उन्नतशील बीज वसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को उन्नतशील प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने और दलहन की सहफसली के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दलहन की सहफसली करने पर किसानों को नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाएगा। - ओमप्रकाश सिंह, उप आयुक्त गन्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य हेक्टेयर में
जनपद क्षेत्रफल
सहारनपुर 17866
मुजफ्फरनगर 24433
शामली 11171
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें