जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 एकल वर्ग में तान्या विजेता बनी।
रविवार को अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 एकल वर्ग सेमी फाइनल में मनीषा ने दीपांशी को 21-16 और तान्या ने अन्नु को 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में तान्या ने मनीषा को 21-10 से हराया।
अंडर-19 डबल वर्ग सेमीफाइनल में नंदनी और हरमन दीप की जोड़ी ने अन्नु और दीपांशी की जोड़ी को 21-16 से, नंदनी और मनीषा की जोड़ी ने 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में तान्या और हरमनदीप की जोड़ी विजेता बनी।
अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में कार्तिका ने निष्ठा को नंदनी ने यशी को हराया। फाइनल नंदनी विजेता बनी। अंडर-13 बालक एकल वर्ग में तरुण ने कार्तिक को, दिव्यम ने अनुभव को हराया। फाइनल में तरुण विजेता बना। अंडर-19 एकल वर्ग में पीयूष ने उद्देश्य को, कुश ने कुनाल को हराया। फाइनल में पीयूष ने कुश को हराकर विजेता बना।
समापन अवसर पर तसलीम अहमद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी, काशी नरेश यादव, मनीष कुमार, नूतन वालिया, आकाश कुमार, रोहित शर्मा, मनन बजाज, संजीव अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन संघ के सचिव डा. संदीप गुप्ता ने किया।