स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र देते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा
पुलिस लाइन में एसएसपी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी वजह से ही हम आज आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाइन सभागार में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। एसएसपी ने कहा कि आज ही के दिन भारत के नागरिकों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस आजादी को पाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ सालों तक लम्बी लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ अभितेष सिंह,चित्रांशु गौतम मौजूद रहे।
वहीं, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने ध्वजारोहण किया गया। सीडीओ ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम स्वतन्त्रता का न तो दुरुप्रयोग करें और न ही दूसरों को करने दें। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। उधर, आरपीएफ थाने पर इंस्पेक्टर मोहित त्यागी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रेलवे स्टेशन पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ललित कुमार ने ध्वजारोहण किया।