फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वोट देने की शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शफकत कमाल और कोआर्डिनेटर सुरेंद्र चौहान ने उद्यमियों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में  जिलाधिकारी शफकत कमाल ने उद्यमियों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में 74 प्रतिशत मतदान के साथ सहारनपुर का प्रदेश मेें पहला स्थान था।

इस विधानसभा चुनाव में  हमारा 90 प्रतिशत मतदान करने  का लक्ष्य होना चाहिए। चैप्टर चेयरमैन आरके धवन ने उद्यमियों से सभी कार्य छोड़कर पहले मतदान करने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एमएस आर्य आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, कुलदीप धमीजा, सरदार हरजीत सिंह, सुशील सडाना, अशोक गांधी,  डीपी सिंह, एस कुमार, एके जैन, सुनील वर्मा, प्रकाश चंद गोयल, संजय अरोड़ा,  सतीश अरोड़ा, संजीव बंसल, अंशुल अरोड़ा,

आशुतोष मिश्रा, सुरेंद्र मोहन कालरा, राकेश वर्मा, केएल अरोड़ा, मोहित जैन, अनिल अग्रवाल, पंकज गोयल, राजेश सपरा, संदीप गुप्ता, एनके मल्होत्रा, एनके तलवार, राकेश गांधी, दिनेश सिंघल, सुनील अरोड़ा, अजय शर्मा, मनीष डंग, सुषमा बजाज, मंजू मलिक, रश्मि टेरेंस समेत बड़ी सख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें