फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को भेंट की तलवार एवं प्रतिमाएं

विज्ञापन
सहारनपुर के तीतरो में चौधरी यशपाल सिंह की जयंती पर आयोजित रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश याद? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तलवार से लेकर महापुरुषों की प्रतिमाएं तक भेंट की गई। सभी लोगों ने मंच पर पहुंचकर उन्हें उपहार दिए।
विज्ञापन

सपा मुखिया को सबसे पहले शेर सिंह राणा, कार्तिकेय राणा और पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर आदि ने तलवार भेंट की। इसके बाद सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित, विमल शर्मा, सचिन शर्मा, मोहित त्यागी और अंकित शर्मा आदि ने अखिलेश यादव को एक फरसा और भगवान परशुराम का चित्र सौंपा। गुर्जर समाज की ओर से उन्हें नीरज चौधरी, ओमी पंवार, राहुल गुर्जर आदि ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा भेंट की गई। शाहिद अख्तर, मोबिन और खलील ने सपा सुप्रीमो को हाथ से बनाया हुआ उनका चित्र भेंट किया। इनके अलावा विनोद तेजियान और राहुल भारती ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का चित्र और संविधान की प्रति भेंट की।
विज्ञापन

गायक कृष्णपाल राठी की प्रशंसा की
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनसभा में रागिनी पेश कर रहे गायक कृष्णपाल राठी के गाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके हुनर को सलाम है। उनकी रागिनी से न सिर्फ जनता में जोश भरा बल्कि उनकी गायकी से मेरा हौसला अफजाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें