फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तश्वरानंद मामला: आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- पेन ड्राइव में सभी सबूत, कैमरों में हरकतें कैद, जांच हो

Fri, 27 Feb 2026 02:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। सहारनपुर पहुंचे आशुतोष ने पुराने आरोप तो दोहराए ही, नए और गंभीर आरोप भी लगा दिए। 
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए। पंत विहार में एक रस्म पगड़ी में शामिल होने आए आशुतोष ब्रह्मचारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पेन ड्राइव में सभी सबूत हैं। सभी हरकतें कैमरे में कैद हैं। न्यायालय ने देखने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इनके मठ को सपा और कांग्रेस पार्टियां फंडिंग करती हैं। विदेशों से भी हवाला के जरिये इनके मठ में रुपये भेजे जाते हैं। दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपना मेडिकल टेस्ट कराएं। इससे स्थिति साफ हो जाएगी। कोई भगवा पहनकर ढोंग करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने न्यायालय को प्रमाण दिए हैं। मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच करा लें। कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो पाएगा।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मठ की भी जांच होनी चाहिए। यहां पर कई तरह की अवैध गतिविधियां होती है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से बच्चों को हवाला के जरिये आए रुपयों से खरीद कर लाया जाता है। उनके साथ भी इसी तरह की हरकतें की जाती हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अब उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। मेरे ऊपर आरोप लगाने वाले इन्हें सिद्ध करने के लिए प्रमाण दें। मैंने आरोप लगाए हैं, तो प्रमाण भी दिए हैं।

ये भी देखें...
UP: 'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है', एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने लिखा, रिपोर्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें