सहारनपुर। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी गई है। फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह जांच कराई जा रही है, जो 15 मई तक पूरी करनी होगी।
जिले में वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की संख्या 94806 है। इन लाभार्थियों के खाते में प्रति माह एक हजार रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में राशि भेजी जाती है। शासन ने प्रदेशभर के पेंशन लाभार्थियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कई लाभार्थी है जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं फिर भी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। लाभार्थियों की जांच ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और पंचायत सहायक कर रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में लेखपाल और एसडीएम की ओर से नामित कर्मी लाभार्थियों का सत्यापन कर रहे हैं।
- यह है पात्रता की शर्तें
60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वृद्धजन, जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 और शहरी क्षेत्रों में 56,460 रुपये से कम है। ऐसे वृद्धावस्था योजना के पात्र हैं।
-वर्जन
जिले के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की जांच की जा रही है। जांच 15 मई तक पूरी की जाएगी। जांच में जो भी अपात्र सामने आएंगे, उनका नाम सूची से हटाया जाएगा।
-अर्चना, जिला समाज कल्याण अधिकारी