फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलकिस बानो केस: मदनी बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला बना मिसाल, अल्पसंख्यकों में कोर्ट के प्रति बढ़ा विश्वास

Wed, 10 Jan 2024 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: बिलकिस बानो मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मौलाना सैयद अरशद मदनी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और उसकी सर्वोच्चता का पता चलता है।
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने बिलकिस बानो मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मदनी ने कहा कि इस निर्णय से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और उसकी सर्वोच्चता का पता चलता है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि गुजरात सरकार ने सभी दोषियों की रिहाई का आदेश जारी कर न्यायालय की गरिमा और इंसाफ को चोट पहुंचाने का काम किया था, लेकिन अदालत ने दोषियों को फिर से सजा सुनाकर स्पष्ट संदेश दिया कि अदालत ही मजलूमों का एकमात्र सहारा है, जहां उन्हें इंसाफ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि अगर सियासी लाभ के लिए कोर्ट से सजा पाए लोगों को इस तरह छोड़ा जाता रहता तो मुल्क में इंसाफ और कानून की स्थिति क्या होती। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मिसाल है और इससे अल्पसंख्यकों में कोर्ट के प्रति विश्वास बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें