फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल पहले के समर्थक अब मोदी भक्त बन चुके: अरुण सिंह

Wed, 21 Jun 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महानगर की लेबर कॉलोनी में जनसभा को संबो​धित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह।
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में लेबर कॉलोनी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि नौ वर्ष पहले जो मोदी के समर्थक थे, वह अब मोदी भक्त बन चुके हैं। यह सब नौ वर्ष में किए गए जनकल्याणकारी कार्यो के वजह से संभव हुआ है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा, केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की और 2024 तक सभी घरों को शुद्ध जल मिलेगा। इंदिरा आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, आज प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा सीधा दिया गया और गरीब अपने मकान में रह रहा है। ये कांग्रेस और भाजपा में अंतर हैं। सपा सरकार ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई, कांग्रेस के वकील कहते थे कि जल्दी क्या है जबकि मोदी-योगी के वकील कहते थे कि जल्दी से जल्दी निर्णय दिया जाए , यही अंतर है हम में और विपक्ष में। काशी विश्वनाथ की गलियों को खत्म कर भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया, प्रधानमंत्री मोदी वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। आज देश की तस्वीर बदली है, जबकि राहुल बाबा विदेशों में जाकर भारत की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करते हैं। देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
जनसभा में राज्यमंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें