फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल अफसरों काे घेरा

Fri, 24 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नानौता चीनी मिल पर अधिकारियों का घेराव करते भाजपाई व किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानौता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपाइयों के नेतृत्व में कई गांवों के ग्रामीणों ने किसान सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव किया। मिल अधिकारियों ने आगामी तीन दिनों में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए मामले को शांत किया। 
विज्ञापन


भाजपाइयों ने समस्या का हल तीन दिन में न होने पर मिल पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल पर भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर एवं रविंद्र पुंडीर मौरा के नेतृत्व में पहुंचने किसानों ने मिल अधिकारियों का घेराव किया। उनका कहना था कि पिछले काफी समय से लगातार क्षेत्रीय किसानों की उपेक्षा कर बाहरी गन्ने को लिया जा रहा है। देहात

किसानों को मिल द्वारा नाम मात्र का ही इंडेट काटा जा रहा है। इसके चलते उनके खेतों में गन्ने की फसल खड़ी हाने के कारण दूसरी फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

मिल गेट को मामूली मात्र चलाया जा रहा है जबकि सेंटरों पर आने वाले गन्ने की अधिक तुलाई की जा रही है। जो क्षेत्रीय किसानों के साथ धोखा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फैक्ट्री को बंद करा दिया जाएगा। इसको लेकर किसानों की मिल अधिकारी सीडीआई के साथ तीखी बहस भी हुई। 

मिल जीएम एवं सीसीओ की अनुपस्थिति में मौजूद सीडीआई इकबाल सिंह ने किसानों एवं भाजपा नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर तीन दिन में निराकरण करा दिया जाएगा। बाहरी गन्ने को घटाकर क्षेत्रीय किसानों का इंडेट बढ़ा दिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो रविवार को मिल के बाहर क्षेत्रीय किसान पहुंचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, ब्लॉक महामंत्री रणधीर सिंह, दिलबाग सिंह, शक्ति राणा, गोपाल सिंह, पंकज कुमार, मनोज चौधरी किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें